प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 17 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने पट्टी स्थित रामालय रिसोर्ट में ब्राह्मण महासभा की बैठक में समाज की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त किया। कहा कि आगामी चुनावों में ब्राह्मण समाज केवल उसी राजनीतिक दल या प्रत्याशी का समर्थन करेगा जो उनके हितों की रक्षा और विकास की बात करेगा। उन्होंने एकजुटता का आह्वान करते हुए सभी ब्राह्मणों से संगठित होने की अपील की। पार्टी के प्रदेश प्रभारी प्रवीण मिश्रा ने मुख्य अतिथि राजेंद्र त्रिपाठी का अंग वस्त्रम एवं प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। प्रवीण मिश्रा ने पट्टी मोड़ पर परशुराम के प्रतीक चिह्न फरसे की स्थापना का मुद्दा उठाया। विशिष्ट अतिथि अनिल त्रिपाठी डॉल्फिन विद्यालय के प्रबंधक ने कहा कि जब तक ब्राह्मण शिक्ष...