लखनऊ, मार्च 29 -- गोमती नगर के विपुल खंड स्थित कबीर शांति मिशन में शनिवार को संत और गृहस्थ एक मंच पर जुटे। मंच के समन्वयक आत्म प्रकाश मिश्र ने कहा कि आज लोग अपने मौलिक अधिकारों के प्रति तो जागरुक हैं, लेकिन मौलिक कर्तव्यों के प्रति अनजान बने रहते हैं। माना जाए तो मौलिक अधिकारों की मांग गुलाम लोग करते हैं। गुलाम प्रवृत्ति के लोग मौलिक अधिकारों के लिए लड़ते, झगड़ते हैं। आज हमें समाज की अच्छाई के लिए मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरुक होना बहुत जरूरी है। कबीर शांति मिशन परिसर में लखनऊ ज्ञान धारा मंच की पहली बैठक में संत और गृहस्थ से जुड़े बुद्धिजीवियों ने समाज के तमाम ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। समन्वयक आत्म प्रकाश ने बताया कि यह एक अनौपचारिक मंच है। हर माह के पहले रविवार को इस मंच की बैठक होगी। अगली बैठक तीन मई को होगी। अपर मुख्य सचिव एल. वेंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.