लखनऊ, फरवरी 17 -- विद्याभारती अवध प्रांत की ओर से सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर क्यू अलीगंज में किया गया। जिसमें नारी सशक्तीकरण केन्द्र में रहा। मुख्य अतिथि महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य अंजू प्रजापति ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं । यह कार्यक्रम का समापन नहीं आरंभ है। आप सब समाज को जागरूक कर भारत को विकसित देश के रूप में स्थापित कर सकती हैं । क्षेत्र प्रचारिका शशि बघेल ने कहा कि मैं से हम तक की यात्रा का प्रकाट्य ही हमारा यह जीवन है । खेल-खेल में बालक को प्रकृति का परिचय कराने वाली मां ही है। समाज का निर्माण करने वाली भारत की माताएं ही हैं । स्वामी विवेकानंद ने कहा था जगत को संदेश देने वाली मातृ शक्ति, जो समाज को धारण करने की शक्ति रखती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.