भदोही, अप्रैल 10 -- भदोही, संवाददाता। शहर के हरियांव स्थित एक कालेज में अक्षर आरसी साहित्यिक संस्था की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डा. राम शिरोमणि होरिल साहित्य भूषण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। साहित्यकारों एवं कवियों ने अपनी रचनाओं के जरिए उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि पंडित पारसनाथ मिश्र ने कहा कि डा. होरिल ने साहित्य को नई ऊंचाईयां देने का काम किया था। उनकी रचनाएं देश, समाज को संदेश देने के साथ ही सामाजिक कुरीतियों को आईना दिखाने का काम करती थीं। विशिष्ट अतिथि जय शंकर सिंह एवं अरुण कुमार यादव ने कहा कि कवि एवं साहित्यकार समाज का दर्पण होते हैं। वर्तमान, इतिहास एवं भविष्य को वह अपनी रचनाओं के जरिए जन मानस के सामने लाने का काम करते हैं। इस तरह के आयोजनों के जरिए हम उनको सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम करते हैं। इस दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.