समाज कार्य व आपराधिक न्याय प्रणाली में सर्टिफिकेट कोर्स
दरभंगा, मई 19 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने अपने समाज कार्य विद्यापीठ के माध्यम से जुलाई 2026 प्रवेश सत्र के लिए छह महीने के सर्टिफिकेट प्रोग्राम के तहत समाज कार्य और आपराधिक न्याय प्रणाली में सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है। मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा मोड में पेश किया जाने वाला यह कार्यक्रम स्नातक पेशेवरों को सुधार गृहों और आपराधिक न्याय व्यवस्था में काम करने के लिए प्रशिक्षित करने के लिए डिजाइन किया गया है। क्षेत्रीय निदेशिका डॉ. शालिनी ने बताया कि किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण इस पाठ्यक्रम को कर सकते हैं। हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम में उपलब्ध इस पाठ्यक्रम को पूरा करने की अधिकतम अवधि दो वर्ष है, जबकि फीस 1600 रुपये निर्धारित की गयी है। यह भी पढ़ें- UGC NET : यूजीसी नेट आवेदन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.