बांका, मार्च 25 -- बांका। निज प्रतिनिधि। सूबे में भिक्षुकों को सरकार मदद देने के लिए उसके खोज के अभियान चलाए जा रहे हैं। जिले में भिक्षुओं के खोज के अभियान की शुरूआत एक मार्च से की गई है, जो 31 मार्च तक चलेंगे। अब एक महीने का वक्त खत्म होने में महज सात दिन बचे हैं। लेकिन समाज कल्याण विभाग जिले में भिक्षुओं को नहीं खोज पा रहा हैं। जबकि यहां इस एक महीने में कम से कम 100 भिक्षुओं की खोज कर उनके नाम विभाग के एप पर दर्ज किये जाने हैं। समाज कल्याण विभाग की ओर से जिले में अब तक महज 28 भिक्षुकों की ही पहचान की जा सकी है। ऐसे में क्षेत्र के कई भिक्षुक सरकारी मदद से वंचित रह जाएंगे। वहीं, इस अवधि में सूबे में कम से कम 30 हजार भिक्षुकों को खोजने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन अब तक 24 दिनों में पूरे बिहार में 4045 भिक्षुक ही खोजे जा सके हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.