समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बदहाल, डीसी ने सुधार लाने के दिए निर्देश
कोडरमा, मई 22 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान डीसी ने पाया कि समाज कल्याण विभाग की गई योजनाएं बदहाल हैं। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (सीडीपीओ) को कार्य में तेजी लाते हुए लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पोषण ट्रैकर की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी परियोजनाओं में एफआरएस शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही पोषण ट्रैकर के सभी सांकेतिक बिंदुओं पर महिला पर्यवेक्षिकाओं को प्रतिदिन सेक्टरवार निगरानी सुनिश्चित करने को कहा, ताकि योजनाओं का बेहतर संच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.