गुमला, मई 14 -- गुमला। पुराना समाहरणालय भवन-2 स्थित समाज कल्याण विभाग कार्यालय में दिव्यांगजनों के लिए रखी गई पांच इलेक्ट्रिक साइकिलों की बैट्री चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज आवेदन में बताया गया है कि दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए एक कमरे में इलेक्ट्रिक साइकिलें रखी गई थीं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर लाभुकों को उपलब्ध कराया जाता है। इसी दौरान कार्यालय का एक कर्मचारी साइकिल देखने पहुंचा तो पाया कि पांच साइकिलों की बैट्री गायब है।घटना की जानकारी मिलते ही विभागीय अधिकारियों को सूचित किया गया। यह भी पढ़ें- बंद घर से गैस सिलेंडर समेत कई सामान ले उड़े चोर इसके बाद सदर थाना में मामला दर्ज कराया गया। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री के हाथों मिली ट्...