नोएडा, फरवरी 1 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। इंजीनियर युवराज की जान बचाने के लिए पानी में कूदे डिलीवरी ब्वॉय मुनेंद्र को पक्की नौकरी मिल सकती है। उन्होंने शनिवार को दिल्ली में समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण और आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण से मुलाकात की। राज्य मंत्री असीम अरुण ने मुनेंद्र को नौकरी का भरोसा दिया। इंजीनियर युवराज की साथ हुई घटना के चश्मदीद मुनेंद्र डिलीवरी ब्वॉय की नौकरी करते थे। वह 16 जनवरी की रात घटनास्थल के समीप से गुजर रहे थे। इसी बीच उन्होंने वहां भीड़ जुटी देखी। मुनेंद्र ने बताया था कि इंजीनियर को बचाने के लिए कोई पानी में अंदर जाने को तैयार नहीं था। कड़ाके की ठंड में वह खुद पानी में कूदे। इस घटना को लेकर सबसे पहले मुनेंद्र ने सिस्टम पर सवाल उठाते हुए मीडिया के सामने बयान दिया था। इसके बाद से मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.