लखनऊ, सितम्बर 28 -- लखनऊ। समाज कल्याण निदेशालय में उप निदेशक राकेश प्रताप सिंह को विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की सिफारिशों के तहत संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नति दी गई है। पदभार ग्रहण करने की तिथि से संयुक्त निदेशक पद के अनुरूप वेतन तथा अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। शासन के अनु सचिव चंद्र प्रकाश मिश्र की ओर से सोमवार को प्रोन्नति आदेश जारी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...