प्रयागराज, फरवरी 11 -- गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष व पूर्व मंडलायुक्त आरएस वर्मा के नेतृत्व में बुधवार को पेंशनरों ने माघ मेले में लगे समाज कल्याण मंत्रालय के नुमाइश पंडाल का भ्रमण किया। इसके बाद बैठक की गई। इस दौरान वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग, सर्वोदय विद्यालय, छात्रावास, पीएम अजय योजना व वरिष्ठ नागरिक कल्याण निधि सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली गई। आरएस वर्मा ने वरिष्ठ नागरिक नीति के पालन, रुकी पेंशन के निस्तारण, चिकित्सा व पुलिस विभाग की संवेदनशीलता तथा स्कूलों में दादा-दादी दिवस मनाने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...