समाज कल्याण अधिकारी पर केस दर्ज करने के लिए दी तहरीर
आजमगढ़, मई 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। शासन द्वारा रोक लगाए जाने के बाद भी दस शिक्षकों के वेतन भुगतान के मामले में उप निदेशक ने समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी और पटल सहायक पटल सहायक सत्येंद्र बहादुर सिंह पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए नगर कोतवाली में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है।शिकायतकर्ता अरुण कुमार सिंह ने 20 फरवरी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया था कि जिला समाज कल्याण अधिकारी और उनके पटल सहायक द्वारा शासकीय धन का दुरुपयोग किया गया। सहायक अध्यापकों की जो नियुक्तियां शासनादेश के विपरीत की गईं थीं, उन्हें शासन से रोक लगने के बाद भी वेतन का भुगतान कर दिया। मंडलायुक्त के निर्देश पर डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति से मामले की जांच कराई। इस दौरान सामने आया कि कुछ सहायक अध्यापकों की नियुक्तिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.