इटावा औरैया, सितम्बर 25 -- इटावा। उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाईज कॉरपोरेशन के परिसर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की मुख्य थीम फार्मासिस्टों का सशक्तिकरण: एक स्वस्थ भविष्य की ओर थी। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएमजीआई के निदेशक डा. यूएस शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि ज़ोर सिंह वर्मा,आरके दुबे, और हरि बाबू गुप्ता रहे। सभी ने स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की रीढ़ की हड्डी जैसी भूमिका पर अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष इंद्र बहादुर ने की। मंच संचालन फार्मासिस्ट दीपक तिवारी ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डा. यू एस शर्मा ने कहा कि फार्मासिस्ट समाज और स्वास्थ्य प्रणाली के बीच एक मजबूत कड़ी हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News: स्वस्थ भविष्य के लिए फार्...