जहानाबाद, मई 6 -- विद्यार्थियों ने अपने महाविद्यालय जीवन से जुड़ी स्मृतियों और उपलब्धियों को भावपूर्ण शब्दों में प्रस्तुत किया -स्वामी सहजानंद सरस्वती महाविद्यालय में स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं के लिए फेयरवेल समारोह का आयोजन जहानाबाद, नगर संवाददाता। स्थानीय स्वामी सहजानंद सरस्वती महाविद्यालय में स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं के लिए फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। बॉटनी के एमएससी तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा सत्र चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के सम्मान में यह आयोजन हुआ। आयोजन में राहुल कुमार, चंदन कुमार, खुशी कुमारी तथा अंजलि कुमारी की सक्रिय भूमिका रही।

समारोह के दौरान अनुभव साझा करना समारोह के दौरान विदा हो रहे वरिष्ठ विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। राकेश कुमार, अंकित कुमार, सोनू कुमार, सिंपल कुमारी, रिमझिम सिन्हा, मोनि...