संभल, मार्च 23 -- राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के संस्थापक की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विनीत अग्रवाल व अमित सक्सेना ने स्व. राजेश कुमार के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन और पुष्प अर्पित कर किया। प्रधानाचार्य भूपाल सिंह शास्त्री और सभी आचार्यों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। वरिष्ठ आचार्य रोहताश कुमार सिंह ने राजेश कुमार को याद करते हुए उनके समाज में उनके योगदान की सराहना की। कहा कि समाज ऐसे उदारमना व्यक्तियों का हमेशा ऋणी रहेगा। कार्यक्रम का संचालन आचार्य शरद शर्मा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.