भागलपुर, जून 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। समाज एवं संस्कृति का निर्माण ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 का मूल उद्देश्य है। शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज, संस्कृति एवं राष्ट्र के चरित्र निर्माण का आधार है। भारतीय मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत को शिक्षा से जोड़ने की आवश्यकता है। उक्त बातें बुधवार को भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) भागलपुर के निदेशक प्रो. मधुसूदन सिंह ने कही। वे कॉलेज में आयोजित एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। कार्यशाला का विषय भारतीय ज्ञान परंपरा एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न आयामों थे। कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक सहित मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अतुल कोठारी, बीसीई के प्राचार्य डॉ. राजू किशोर मूलचंद तुगनायत, कुलसचिव डॉ. धीरज कुमार...