मथुरा, जनवरी 2 -- मथुरा। मकर संक्रांति से 15 फरवरी के मध्य हिन्दू सम्मेलन कराने को हिंदू समाज ने कमर कस ली है। हिन्दू सम्मेलन कराने के लिए शहर की बिरला मंदिर के पास राधापुरम बस्ती, पुष्पांजली, महोली और नरसी विहार कॉलोनी में बस्तियों की अलग अलग बैठक की गयी। इनमें सम्मेलन कराने के लिये आयोजन समितियों की घोषणा हुई। आयोजन समितियों ने अपनी अपनी कॉलोनियों में हिन्दू सम्मेलन को कराने की जिम्मेदारी ली एवं योजना बनाने में जुट गए। पुष्पांजलि बैठक में बोलते हुए धर्मेंद्र ने कहा कि हिन्दू समाज में बहुत सी अच्छाई हैं, फिर भी कई भेदभावों की वजह से समाज एकजुट नहीं है। अगर यह अच्छा समाज एकमत हो जाए, तो कितने ही अच्छे कार्य चुटकी बजाते ही हो जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.