मथुरा, मार्च 25 -- श्रीवृंदावन धाम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में वैष्णव ब्राह्मण (चतु: सम्प्रदाय) समाज का होली मिलन समारोह स्थानीय एक होटल में धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्षता करते हुए विष्णु स्वामी ने समाज में फैली कुरीतियों, गरीबी एवं सामाजिक चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए वैष्णव समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, संस्कार और सहयोग की भावना अत्यंत आवश्यक है। ट्रस्ट अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि समय आ गया है कि वैष्णव ब्राह्मण समाज को एकत्रित होकर अपनी वैष्णव ब्राह्मण समाज की एकता के लिए कार्य करना होगा। मुख्य वक्ता महामंडलेश्वर नवल महाराज ने समाज में हो रहे विभिन्न कार्यों के लिए अपनी सहमति देते हुए समाज को कंधे से कंधा मिलाकर जरूर देने की बात कहीतत्पश्चात समारोह में होली के गीत संग...