रिषिकेष, फरवरी 28 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तराखंड प्रांत कार्यवाह दिनेश प्रसाद सेमवाल ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती सामाजिक कुरीतियों, विघटनकारी प्रवृत्तियों और नैतिक पतन को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास अनिवार्य हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी की अपील की। शनिवार को खांड गांव में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मंचासीन संत-महात्माओं एवं अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तराखंड प्रांत कार्यवाह दिनेश प्रसाद सेमवाल ने समाज को संगठित और सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने हिंदू दर्शन के विराट स्वरूप का उल्लेख करते हुए समभाव, कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.