गुमला, अप्रैल 16 -- रायडीह, प्रतिनिधि । प्रखंड के कोंडरा रामनवमी बगीचा में गुरुवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई। जो बजरंगबली मंदिर से प्रारंभ होकर शिशु विद्या मंदिर स्थित देवी मंडप पहुंच कर संपन्न हुई। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सुमन कुमार (पूर्व पादरी रोबर्ट सलेमन) ने कहा कि सही जानकारी के अभाव में धर्मांतरण की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों से भारतीय परंपरा को समझने और अपनाने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं से गंगा,गीता और गौ रक्षा के लिए आगे आने की अपील की। यह भी पढ़ें- जलडेगा में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन उन्होंने कहा कि समाज में एकता के लिए सरना और सनातन को साथ मिलकर कार्य करना होगा। स्वामी अखंडा दास जी महारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.