बोकारो, अप्रैल 23 -- चंद्रपुरा। मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड रांची बोकारो के सौजन्य से प्रदत्त आकाश गंगा वेलफेयर सोसाइटी नर्रा के प्रधान कार्यालय में दस कंप्यूटरीकृत सिलाई मशीन का उद्घाटन बुधवार को किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बेबी देवी तथा विशिष्ट अतिथि बीडीओ ईश्वर दयाल महतो सहित मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम के जिला कार्डिनेटर किशोर रजक, प्रखंड कॉर्डिनेटर अब्बू तल्हा वाकर, मुखिया निरंजन महतो, समाजसेवी दशरथ महतो, विशेश्वर पांडेय, सुरेश महतो व जगदीश महतो ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित किया। अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष भीम महतो ने एवं संचालन सचिव चुरामन ठाकुर ने किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि आकाश गंगा वेलफेयर सोसाइटी निरंतर समाजहित में उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्य कर रही है। ...