चतरा, सितम्बर 8 -- चतरा प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के होलमगड्डा गांव निवासी 48 वर्षीय हाजी जैनुल आबेदीन का रविवार को रांची के पारस अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। आबेदीन ने चतरा लोकसभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी। वे लंबे समय तक मोमिन कॉन्फ्रेंस के जिला अध्यक्ष के अलावा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्हें हज कमेटी झारखंड का सदस्य नियुक्त किया गया था। हाजी ज़ैनुल आबेदीन हंसमुख स्वभाव और नेक दिल इंसान थे। वे समाज के हर वर्ग में काफी लोकप्रिय थे। निधन की खबर से पूरा इलाका स्तब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.