भदोही, मई 10 -- भदोही। जिले में इन दिनों अपराध पर अंकुश है, उसका कारण पुलिस का सख्त एक्शन लेना है। समाजसेवी राहुल सिंह ने सीएम को पत्रक भेजा। कहा कि पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने घसकरी निवासी समाजसेवी कमलाकांत दुबे हत्याकांड के आरोपी प्रधान मनीष यादव समेत अन्य पर गैंगस्टर में कारवाई की। इतना ही नहीं, आए दिन अपराधियों की नकेल कसी जा रही है। उन्होंने एसपी से अन्य घटनाओं और चोरियों का जल्द खुलासा कराने की मांग की। कहा कि थाने और चौकियों पर लंबे समय से जमे प्रभारियों को भी हटाया जाना समय की मांग है। कुछ पुलिसकर्मी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.