मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- सरैया। नरगी जगदीश निवासी बयोवृद्ध समाजसेवी सीताराम सिंह (96) का निधन हो गया। वे श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश महामंत्री अमित सिंह के दादाजी थे। सीताराम सिंह लंबे समय तक पूर्व सांसद शिवशरण सिंह एवं समाजवादी नेता डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे। पिछले छह दशकों से अधिक समय तक उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें लोग नेताजी के नाम से जानते थे। निधन पर पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, मुखिया संघ के पूर्व जिला महासचिव अवधेश कुमार सिंह, साहित्यकार डॉ. एमके गिरि राकेश, पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह, मुखिया प्रतिनिधि श्रीनाथ राम, समाजसेवी मनोज कुमार सिंह, जिला पार्षद पति शंकर चौधरी ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...