समाजसेवी साइन आलम ने राहगीरों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की
गोड्डा, मई 26 -- महागामा, एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड के हनवारा स्थित मिल्की चौक पर भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों के लिए ठंडा पानी पिलाने की व्यवस्था की गई। बढ़ती गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से समाजसेवी साइन आलम द्वारा यह सराहनीय पहल की गई। इस दौरान चौक से गुजरने वाले राहगीरों, मजदूरों, वाहन चालकों एवं आम लोगों को ठंडा पानी पिलाया गया। भीषण गर्मी में लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना की और इसे मानव सेवा का बेहतर उदाहरण बताया। समाजसेवी साइन आलम ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में राह चलते प्यासे लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। यह भी पढ़ें- प्याऊ की व्यवस्था प्यास बुझाने के साथ मानवता व सेवा भाव का परिचायक: थाना प्रभारी उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के चौक-चौराहों एवं स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.