रायबरेली, अप्रैल 29 -- रायबरेली, संवाददाता। श्री मलिकेश्वर महादेव सेवा समिति की ओर से वरिष्ठ व्यापारी नेता मुकेश रस्तोगी को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समिति की ओर से उन्हें अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान दिया गया। इस मौके पर समिति के संरक्षक भौमेश कुमार, अध्यक्ष अनिल शर्मा, महासचिव सी.पी. श्रीवास्तव, सचिव अशोक त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...