बलिया, मार्च 17 -- सिकंदरपुर। समाजसेवा और रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय जिले समाजसेवी सत्येन्द्र यादव 'राजू' को सोनभद्र जिला में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा दुद्धी (सोनभद्र) में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें 'वीर बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान' से नवाजा गया। इस सम्मान के मिलने से जिले के साथ-साथ सिकंदरपुर क्षेत्र के लोगों में भी खुशी है। संस्था के संरक्षक सुरेन्द्र अग्रहरी और कार्यक्रम संयोजक विकास अग्रहरी ने सत्येन्द्र यादव 'राजू' को प्रमाणपत्र, मोमेंटो और मेडल देकर सम्मानित किया। सिकंदरपुर क्षेत्र के ग्राम सभा ढोरीडीह निवासी सत्येन्द्र यादव 'राजू' लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वह मित्र सहायता परिवार संस्था के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की मदद करने के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.