नैनीताल, फरवरी 7 -- बेतालघाट। बेतालघाट ब्लॉक के रोपा से छिलौं सड़क भारी मलबा आने से पूरी तरह बाधित हो गई थी। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। समाजसेवी शीलू कुमार ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से करीब दो किलोमीटर लंबे मार्ग को खुलवाया। सड़क खुलते ही क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने इस कदम की सराहना की। इस दौरान पवन रावत, प्रदीप आर्या, कबीर साह, विनय गोस्वामी, फ़रदीन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.