अररिया, मई 3 -- भरगामा, एक संवाददाता जयनगर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें समाजसेवी व जयनगर पंचायत के पूर्व मुखिया सच्चिदानंद सिंह के प्रथम पुण्यतिथि पर जयनगर स्थित बाबू सच्चिदानंद सिंह चौक पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। आयोजित कार्यक्रम में सांसद प्रदीप सिंह, नरपतगंज विधायक देवयंती यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री सिंह ने उनके व्यक्तित्व एव कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके श्रद्धांजलि दी। वहीं विधायक ने स्व सिंह के बनाए गए आदर्श पर चलने की बात कहते हुए कहा कि उन्होंने सभी को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया। सामाजिक सौहार्द को बढ़ाने में सदैव प्रयत्नशील रहे। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर संत समाज ने ब्रह्मलीन स्वामी शालिग्राम आश्रम को किया नमन कार्यक्रम में समाजसेवी सुमन सिंह ने अतिथियों को शाल देक...