लातेहार, दिसम्बर 20 -- लातेहार, प्रतिनिधि। कड़ाके की ठंड में जहां लोग घरों में दुबके हैं, वहीं लातेहार माको निवासी सह समाजसेवी रूपेश कुमार अग्रवाल ने असहाय और जरूरतमंदों का दर्द समझते हुए कंबल वितरण अभियान चलाया। ठिठुरती रात में वे स्वयं सड़कों पर निकलकर गरीब, वृद्ध एवं बेसहारा लोगों के बीच कंबल बांटे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इंसान होने के नाते समाज के प्रति दायित्व निभाना हमारा फर्ज है। नगर पंचायत द्वारा कंबल वितरण के बावजूद कई जरूरतमंद वंचित रह जाते हैं। ऐसे लोगों की सहायता के लिए उनका यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.