मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मड़वन। बरौना निवासी समाजसेवी राम अयोध्या राय उर्फ योद्धा राय (86) का शुक्रवार की देर रात निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे लंबे समय तक राजनीति से जुड़े रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह के करीबी रहे। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका के कारण इलाके में उनकी अलग पहचान थी। बड़कागांव दक्षिणी पंचायत के राजद पंचायत अध्यक्ष के पद पर थे। निधन पर कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने कहा कि राम अयोध्या राय का निधन समाज और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। निधन पर पूर्व मंत्री मो. इसराइल मंसूरी, पूर्व प्रमुख मो.मोहसिन, संजय ठाकुर, मुखिया सुरेश प्रसाद गुप्ता, पूर्व मुखिया तारकेश्वर गिरि, पंसस नागेंद्र गिरि, धीरज शाही, शिवजी राय, सौरभ कुमार साहेब, विनोद राय, मो. जिशान ने शोक जताया है।

ह...