वाराणसी, दिसम्बर 12 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। वरिष्ठ समाजसेवी, महिला प्रमुख सक्षम, काशी प्रांत, व स्वावलंबन पैरेंट्स एसोसिएशन की चेयरमैन राधा रानी सिंह को दिव्यांग जनों के प्रति समर्पित सेव भाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य सलाहकार बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तीन वर्ष तक प्रभावी रहेगी। समाजसेवी राधा रानी सिंह ने उत्तर प्रदेश शासन, सक्षम राष्ट्रीय संगठन मंत्रीचन्द्रशेखर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलाकांत पांडेय, प्रांत संगठन मंत्री घनश्याम पांडेय एवं प्रांत अध्यक्ष योगेन्द्र बाजपेई के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य करती रही हूं। सदैव करती रहूगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.