धनबाद, अप्रैल 27 -- झरिया। बस्ताकोला इंडस्ट्री कोलियरी निवासी प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी राजेश शर्मा (56) के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। रविवार शाम को उनके आवास पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय शर्मा अपने शांत और मधुर स्वभाव के कारण बेहद लोकप्रिय थे और सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते थे। उनका निधन समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। शोक सभा में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद सोनाली कुमारी, पूर्व पार्षद निरंजन कुमार, मदन सिंह, रामकृष्ण पाठक, पारस यादव, प्रबंधक अजय विश्वकर्मा, अधिवक्ता महेंद्र गोप, मुस्ताक अंसारी, मुन्ना तिवारी, बबलू सिंह और शिवपूजन दुबे समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- शिक्षक नेता के निधन पर दी ग...