बिहारशरीफ, फरवरी 26 -- समाजसेवी राजेंद्र को दी श्रद्धांजलि सरमेरा, निज संवाददाता। बाजार में गुरुवार को समाजसेवी 80 वर्षीय राजेंद्र मालाकार को लोगों ने श्रद्धांजलि दी। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान 24 फरवरी को उनकी आसमयिक मौत हो गयी। मौके पर परमानंद मालाकार, बम मालाकार, लव, रविशंकर, सुरेश मालाकार, शिवदानी हलवाई, विपीन महतो, मनोहर यादव, मांझो तमोली, रामाकांत पासवान, नरेश रजक, पिंटु लोहार, जामो मियां, सुबोध ठाकुर व अन्य ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...