गोपालगंज, अप्रैल 1 -- सिधवलिया। सिधवलिया प्रखंड के लोहिरा गांव निवासी पूर्व शिक्षक एवं समाजसेवी रमायण सिंह का मंगलवार को 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे एक समर्पित शिक्षक होने के साथ समाजसेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते थे। उनके पढ़ाए कई छात्र आज प्रशासनिक सेवा में कार्यरत हैं। उनके पुत्र चिंटू सिंह पूर्व प्रमुख रह चुके हैं। निधन पर नरेंद्र तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षक व ग्रामीणों ने शोक व्यक्त किया। विधायक मंजीत सिंह व पूर्व विधायक प्रेम शंकर यादव भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.