जमशेदपुर, मई 8 -- जमशेदपुर। सोनारी के वेस्ट ले-आउट, रोड नंबर 9 स्थित भारत सेवाश्रम स्कूल के सामने कई दिनों से सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर बहने से स्थानीय लोग परेशान हैं। इस समस्या की जानकारी जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा को दी गई।स्थानीय लोगों ने बताया कि टाटा स्टील द्वारा बनाई गई सीवरेज लाइन लीकेज का शिकार हो गई है, जिससे गंदा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है। इससे स्कूल आने-जाने वाले बच्चों, जॉगर्स पार्क में टहलने वालों, महिलाओं और अन्य राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है।लोगों की शिकायत सुनने के बाद मुकुल मिश्रा ने जुस्को के महाप्रबंधक आरके सिंह से जल्द समाधान की मांग की। उन्होंने समस्या से संबंधित फोटो और वीडियो भी भेजते हुए शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.