समाजसेवी भी थे गणितज्ञ प्रो. गणेश
मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर गणित विभाग के गणितज्ञ एवं शिक्षाविद् प्रो. गणेश कुमार की सातवीं पुण्यतिथि पर शनिवार को उनके स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि प्रो. गणेश गणित के विद्वान होने के साथ-साथ समाजसेवी भी थे। उनकी वैदिक गणित सहित कई पुस्तकें आज भी विद्यार्थियों के लिए उपयोगी हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार ने घोषणा की कि अप्रैल 2027 में उनकी जयंती पर वैदिक गणित विषयक विशेष व्याख्यानमाला आयोजित की जाएगी। प्रो. मनोज कुमार, विकास चरण श्रीवास्तव. डॉ. कौशल किशोर चौधरी समेत अन्य वक्ताओं ने उनके शैक्षणिक योगदान, सरल व्यक्तित्व और समाजसेवा को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- Bokaro News: फुसरो में काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.