मोतिहारी, मार्च 6 -- हरसिद्धि। मुरारपुर पंचायत अंतर्गत बघयुत गांव निवासी समाजसेवी नेता बीरबहादुर यादव का निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बीरबहादुर यादव के निधन पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा, पूर्व विधायक राजेंद्र राम, नागेंद्र राम, नागेंद्र यादव तथा नवल किशोर प्रसाद समेत कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। नेताओं ने कहा कि बीरबहादुर यादव के निधन से समाज और क्षेत्र की बड़ी क्षति हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.