समाजसेवी ने समरसेबल पंप लगाया
धनबाद, मई 29 -- फुलारीटांड़ पंचायत के मंगरी हटिया स्थित भुइयां पट्टी में व्याप्त पेयजल समस्या को देखते हुए गुरुवार को समाजसेवी जीतू यादव ने निजी खर्च से समरसेबल मोटर उपलब्ध कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार भुइयां टोला में लंबे समय से पानी की समस्या थी। कहीं से होने के बाद ठोस पहल नहीं होने पर जीतू यादव ने आगे आकर सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए भुइयां पट्टी में समरसेबल मोटर उपलब्ध कराया। जिससे आसपास के कई परिवारों को पेयजल का सीधा लाभ मिलने लगा है। मौके पर वार्ड सदस्य अजय पासवान, मुकेश केशरी, राजकुमार चौहान, नंदू चौहान, नरेश भुइयां, लाला लाला भुइयां, संजय भुइयां, हीरालाल भुइयां, रामावतार चौहान, रामलाल पासी, पुनिया देवी, रोहनी देवी, राधा देवी एवं सुनीता देवी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- चम्पावत जिले लगाए जा रहे हैं हैंडपंप
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.