धनबाद, मई 18 -- कुमारधुबी, प्रतिनिधि। समाजसेवी सह पंसस मधु सिंह ने रविवार को अपने आवास पर सफाई कर्मियों को कचरा उठाने के लिए चार ट्रॉली दी। साथ ही उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उनके कार्यों की सराहना भी की। मौके पर रविंद्र प्रधान, पूनम देवी, लव श्रीवास्तव, मुन्ना प्रसाद, विजय, विशाल आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...