जौनपुर, मार्च 20 -- सिकरारा। सिकरारा क्षेत्र खानापट्टी गांव में समाजसेवी अनिल सिंह के प्रयास से हाइवे से गांव जाने वाली पिच रोड अब रात में भी चमकेगी। जौनपुर-प्रयागराज हाइवे से गांव के अरविंद नेता के घर तक लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क पर कुल 19 आधुनिक सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जा रहे हैं। नवरात्र के प्रथम दिन (गुरुवार) को अनिल सिंह के पुत्र अश्वनी सिंह उर्फ सिंटू ने नारियल फोड़कर, पूजा-अर्चना एवं मंगलाचरण के साथ इस कार्य का शुभारंभ किया। इसमें उनके भाई भाई विकास सिंह का सहयोग है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...