समाजसेवी ने माथा टेका
गिरडीह, अप्रैल 7 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के झरघट्टा पंचायत के कोयरीडीह गांव में आयोजित 9 दिवसीय श्री श्री 108 शतचडी महायज्ञ के दूसरे दिन रविवार रात्रि गांडेय विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी अर्जुन बैठा यज्ञ परिसर पहुंचे। यज्ञ परिसर में पहुंचकर उन्होंने यज्ञ वेदी सहित मंदिर परिसर में पहुंचकर माथा टेका। साथ ही कथा वाचक के प्रवचन का श्रवण किया। समाजसेवी के यज्ञ परिसर में पहुंचने पर यज्ञ कमेटी के सदस्यों ने अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया। मौके पर भरत लाल शर्मा, अरुण पांडेय, अनिल पांडेय, सुमन लाल शास्त्री, वीरेन्द्र राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.