अयोध्या, दिसम्बर 26 -- अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र स्थित ग्राम किंठावा स्थित राम जानकी मंदिर पर समारोह पूर्वक कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव निवासी विनोद तिवारी द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा राम लखन पासवान ने व संचालन अंकज सिंह ने किया सिंह ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गरीब,निराश्रित व परिवारों से जुड़े वृद्ध ,विधवा,पुरुष-महिलाओं को कंबल वितरण किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख पवन सिंह ने कहा कि ठंड में कंबल वितरण एक नेक कार्य है। ऐसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर लोगों को आगे आना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.