अयोध्या, जनवरी 4 -- अयोध्या। क्षेत्र में बढ़ती ठंड को देखते हुए विकासखंड मिल्कीपुर क्षेत्र स्थित ग्राम सभा किनौली में समाजसेवी व प्रधान प्रतिनिधि धर्मचन्द्र यादव ने ग्राम सभा किनौली के जरूरतमंद पांच सौ लोगों को कम्बल वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए आगे भी कंबल वितरित करने की बात कही। समाजसेवी धर्मचन्द्र यादव ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा भगवान की सेवा की तरह है। जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर खुशी देखकर मन को असीत शांति मिलती है। कम्बल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए समाजसेवी का आभार जताया। कंबल वितरण के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में राम अवध यादव,ग्राम प्रधान सुशीला यादव,श्रीचंद यादव,ओम प्रकाश श्रीवास्तव,सचिन यादव,आशीष,भागीरथ यादव,भगौती मास्टर,आदित्य,संतोष,दानबह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.