समाजसेवी ने खोया हुआ मोबाइल सौंपा
मुजफ्फरपुर, जून 18 -- सरैया। गंडक नदी से गुरुवार को स्नान कर घर लौट रहे समाजसेवी एवं मंदिर समिति सदस्य गणिनाथ सहनी को रेवा घाट मंदिर के समीप एक मोबाइल मिला। उन्होंने मोबाइल को सुरक्षित अपने पास रखकर आसपास के लोगों को सूचना दी। कुछ देर बाद मोबाइल पर करजा थाना क्षेत्र के महमदपुर खाजे निवासी बिंदेश्वर सहनी की पुत्री गुड़िया कुमारी की कॉल आई। उसने बताया कि मोबाइल गिर गया था। गुड़िया रेवा घाट शिव मंदिर परिसर पहुंचीं, जहां गणिनाथ सहनी ने मोबाइल सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.