कौशाम्बी, दिसम्बर 21 -- विकास खंड मंझनपुर के अषाढ़ा चौराहा से नसुल्लापुर गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर लंबे समय से आवागमन में हो रही परेशानी को एक समाजसेवी ने अपने निजी प्रयास से दूर कर दिया। समाजसेवी के इस कार्य की लोगों ने सराहना की। अषाढ़ा गांव निवासी शमीम अहमद की नजर सड़क के जगह-जगह गड्ढों व टूटी पुलिया पर पड़ी तो उन्होंने बनवाने का निर्णय लिया। नाली की समुचित व्यवस्था न होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी भी सड़क पर बहता रहता था। इससे जलभराव की स्थिति बनी रहती थी। इससे लोगों का राह चलना मुश्किल हो रहा था। समाजसेवी ने बिना किसी सरकारी सहायता का इंतजार किए रविवार को स्वयं मौके पर पहुंचकर पुलिया की मरम्मत करवाई और सड़क पर बने गड्ढे में ईंट के टुकड़े डलवाकर उसे भरवाया। इस सराहनीय प्रयास से अब सड़क पर आवागमन काफी हद तक सुगम हो गया है। स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.