संतकबीरनगर, जुलाई 22 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनपद के प्रतिष्ठित समाजसेवी देवी प्रसाद त्रिपाठी के उत्कृष्ट सामाजिक योगदान पर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने उन्हें पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामित किया है। उन्होंने यह प्रस्ताव भारत सरकार के गृह मंत्रालय के पद्म पुरस्कार अनुभाग को भेजा है।20 जुलाई 2026 को जारी पत्र के अनुसार देवी प्रसाद त्रिपाठी ने महिला हस्तशिल्पियों और बुनकरों को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उन्होंने जनपद में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से हस्तशिल्प एवं पारंपरिक कला को नई पहचान दिलाने के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। प्रशासन ने अपने प्रस्ताव में उल्लेख किया है कि उनके प्रयासों से न केवल जनपद में हस्तशिल्प और पारंपरिक कला को बढ़ाव...