बिहारशरीफ, मई 6 -- समाजसेवी दीपक को मिलेगा नेशनल यूथ लीडरशिप अवार्ड दिल्ली में 11 को केंद्रीय मंत्री करेंगे सम्मानित सद्भावना व एकता के क्षेत्र में 15 साल से दे रहे योगदान फोटो: दीपक : समाजसेवी दीपक कुमार। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हरनौत बाजार के सद्भावनानगर के समाजसेवी व गांधीवादी विचारक दीपक कुमार को नई दिल्ली स्थित विश्व युवा केंद्र में 11 मई को नेशनल यूथ लीडरशिप अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें गत 15 सालों से राष्ट्रीय एकता, शांति और सद्भावना के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने को लेकर दिया जाएगा। प्रोजेक्ट प्वाइंट ओडिशा, ग्लोबल यूथ पीस कमेटी और विश्व युवा केंद्र के सहयोग से यह सम्मान समारोह हो रहा है।

समारोह के प्रमुख अतिथियह सम्मान उन्हें केंद्र सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल उरांव, भारत में श्री लंका के उच...