बुलंदशहर, मार्च 10 -- ग्राम चंदन की मंडैया में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.अन्तुल तेवतिया के पिता एवं आरएसएस के पूर्व सह विभाग संघचालक डॉ.जितेंद्र तेवतिया की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर हवन आयोजित हुआ। हवन में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.अन्तुल तेवतिया, डॉ.सविता तेवतिया, आचार्य गोपालन अनीस, डॉ.निकुंज तेवतिया ने आहुतियां दीं। पं.मनीष शास्त्री ने हवन कराया। बड़ी संख्या में लोगों ने डॉ.जितेंद्र तेवतिया की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में सांसद डॉ. भोला सिंह, विधायक देवेंद्र लोधी, पालिकाध्यक्ष शैलेश तेवतिया,सुधीर शर्मा, संजय गुर्जर, श्योपाल सिंह, अजय त्यागी, संजय चौधरी, महेंद्र भैया, ओंकार सिंह, सोनू लोधी, आयुष्मान ठाकुर आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...