लोहरदगा, दिसम्बर 7 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा समाजसेवी और व्यवसायी जयप्रकाश शर्मा ने रविवार को अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर ली। जयप्रकाश ने कहा कि वह लंबे समय से सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। अब जनसमस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से सक्रिय राजनीति में कदम रखने का निर्णय लिया है। जनता की समस्याओं को उच्च स्तर पर उठाने और उनमें ठोस समाधान सुनिश्चित करने के लिए राजनीति एक प्रभावी माध्यम है। रविवार को आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में उन्होंने जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली। जेएमएम लोहरदगा जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि जयप्रकाश शर्मा के पार्टी में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी और जिले में पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा। जयप्रकाश ...